बदायूं से सोहेल हमजा की रिपोर्ट बदायूं जिले में बैंक कर्ज और भारी बिजली बिल से परेशान एक किसान ने खेत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कुंआडांडा गांव में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान 45 वर्षीय मुकेश पुत्र बंशीधर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मुकेश पर बैंक का करीब 3 लाख रुपये का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) कर्ज था। इसके अतिरिक्त, उन पर डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल भी बकाया था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थे।

