By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: फैटी लिवर की पहचान और समाधान: SGPT/SGOT रेशियो और डॉ प्रमोद की सलाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राष्ट्रिय > फैटी लिवर की पहचान और समाधान: SGPT/SGOT रेशियो और डॉ प्रमोद की सलाह
राष्ट्रिय

फैटी लिवर की पहचान और समाधान: SGPT/SGOT रेशियो और डॉ प्रमोद की सलाह

Amarkesadmin
Last updated: March 9, 2026 2:12 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है। जरूरत से ज्यादा तला भुना, मीठा, प्रोसेस्ड फूड खाना और फिजिकल एक्टिविटी एकदम ना के बराबर करना, इसकी मुख्य वजहों में से एक हैं। इस कंडीशन को ‘नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर’ भी कहा जाता है।

बेशक ये समस्या आम हो लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें से एक डायबिटीज भी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि शुरुआती स्टेज में अगर खानपान और कुछ जरूरी बातों में बदलाव किए जाएं, तो फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है। इस बारे में डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ टिप्स साझा की हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

फैटी लिवर कैसे पता करें?

इंडिया में लगभग 35 प्रतिशत से ज्यादा लोग फैटी लिवर के शिकार हैं, लेकिन इनमें से कई को पता भी नहीं है। डॉ प्रमोद कहते हैं कि आजकल फैटी लिवर जानना आसान हो गया है। आपको महंगे सोनोग्राफी टेस्ट की जरूरत नहीं, बस आपको अपना लिवर फंक्शन टेस्ट देखना है। अगर SGPT/SGOT का रेशियो 1 से ज्यादा है तो आपको फैटी लिवर के फुल चांस हैं। आइए अब जानते हैं इनके सॉल्यूशन क्या-क्या हैं।

शॉर्ट टर्म सॉल्यूशन- कार्बोहाइड्रेट कम करें

डॉ सलाह देते हैं कि अपनी डाइट से सबसे पहले तो कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें। उदाहरण के लिए अगर दो रोटी खाते हैं, तो डेढ़ या एक रोटी खाना शुरू कर दें। इसकी जगह दाल, सब्जी और सलाद की मात्रा बढ़ा दें। अगर आप रोटी या चावल दोनों साथ में खाते हैं तो उनमें से कोई एक अनाज हटा दें। डॉक्टर बताते हैं कि आजकल भारतीय डाइट में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से ही फैटी लिवर का रिस्क बढ़ रहा है। इसलिए सबसे पहला बदलाव इसी में करें।

मीडियम टर्म सॉल्यूशन- तेल की मात्रा घटाएं

डॉक्टर कहते हैं कि दूसरा बदलाव आप जो कर सकते हैं वो है तेल की मात्रा दो चम्मच प्रति व्यक्ति करना। आमतौर पर देखा जाए तो भारत में हर व्यक्ति के पीछे 5 से 8 चम्मच तेल और घी इस्तेमाल होता है। आप इसका खुद हिसाब लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप चार लोगों की फैमिली हैं और महीने में तीन लीटर तेल और घी इस्तेमाल हो रहा है, तो प्रति व्यक्ति 25 ml तेल रोजाना इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मात्रा बहुत ज्यादा है और आपके लिवर पर भारी पड़ती है। इसलिए कम से कम अगले तीन महीनों के लिए तेल की मात्रा 2-3 चम्मच ही रखें।

लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन- अपने इंसुलिन लेवल को कम करें

फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए अपने इंसुलिन लेवल को कम करें। डॉ प्रमोद कहते हैं कि इंसुलिन ही चर्बी को लिवर में ड्राइव करता है। इसके लिए फास्टिंग इंसुलिन चेक करें। अगर वो 6 के ऊपर है तो माइल्ड प्रॉब्लम है लेकिन ज्यादातर फैटी लिवर वालों का इंसुलिन 10 के ऊपर होता है। इसे ट्रैक करें। आप फास्टिंग भी कर सकते हैं लेकिन इसमें डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

बैठकर पानी पीना एक छोटी आदत है लेकिन इसके कई बड़े फायदे होते हैं
Reddit पर वायरल: युवक ने पहली बार अपने पिता को पैसे भेजे, जुड़ी लाखों युवाओं की कहानी
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर जताई चिंता
त्रिपुरा के डीजीपी ने की आत्महत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article घर पर ही करें लीवर की जांच: 4 आसान टेस्ट जो बताएंगे लीवर हेल्थ
Next Article यूजीसी विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस सतर्क, संभल के कई लोगों पर एहतियाती कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?