By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सम्भल के सभी चार्जों में मकान सूचीकरण व गणना कार्य हुआ प्रारम्भ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सम्भल के सभी चार्जों में मकान सूचीकरण व गणना कार्य हुआ प्रारम्भ
उत्तर प्रदेशराज्य

सम्भल के सभी चार्जों में मकान सूचीकरण व गणना कार्य हुआ प्रारम्भ

Amarkesadmin
Last updated: May 22, 2026 2:56 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत जनपद सम्भल में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य का शुभारम्भ

आज प्रदेश भर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारम्भ हुआ। इसी क्रम में जनपद सम्भल में प्रथम दिवस समस्त चार्जों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा अपने-अपने गणना ब्लॉकों में जाकर भवनों पर भवन संख्या अंकित करने तथा घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया।
चार्ज नरौली, बबराला, सिरसी सहित अन्य चार्जों में प्रातःकाल से प्रगणकों द्वारा अभियान की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रगणकों का टीका एवं फूलमाला से स्वागत कर सहयोग एवं उत्साह प्रदर्शित किया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त चार्जों में भवन संख्या डाले जाने की कार्यवाही की जा रही है। नगर बहजोई में जिलाधिकारी आवास तथा पुलिस अधीक्षक आवास पर भवन संख्या अंकित की गयी। इसी प्रकार तहसील सम्भल क्षेत्रान्तर्गत तीर्थों पर तहसीलदार, सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा कल्कि मन्दिर पर मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, सम्भल द्वारा भी भवन संख्या डाली गयी। इसी क्रम में तहसील गुन्नौर में उपजिलाधिकारी विकास चन्द्र एवं तहसीलदार रवि सोनकर द्वारा गावों में प्रगणकों के साथ भ्रमण कर भवनों पर संख्या अंकित कराये जाने की कार्यवाही का निरीक्षण किया गया तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उल्लेखनीय है कि जनपद सम्भल में कुल 4080 प्रगणक एवं 680 सुपरवाइजर तैनात किये गये हैं, जो भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की अवधि 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। जनपद प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में पूछे जाने वाले कुल 33 प्रश्नों के सही एवं सटीक उत्तर उपलब्ध करायें, क्योंकि इन आंकड़ों के आधार पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों की रूपरेखा तैयार की जाती है। साथ ही नागरिकों से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सुचारु, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

गोविंदा के दिवालिया होने की अफवाहों पर मैनेजर का खुलासा
भामाशाह का किया भावपूर्ण स्मरण
बदायूं: पुलिसिया उत्पीड़न के आरोप के बीच गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का भारी हंगामा
थाना मदनापुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार
बदायूं से लौटते समय जलालाबाद में रुके अखिलेश, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सम्भल में उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा, आपूर्ति पर्याप्त होने की पुष्टि
Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर DPRO गाजीपुर का तबादला: रमेश चंद्र उपाध्याय की जगह सोनभद्र की नमिता शरण बनीं नई जिला पंचायत राज अधिकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?