आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को सुभाष प्राइमरी स्कूल फब्बारा चौक चंदौसी पर निस्वार्थ एक पहल कोचिंग का मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर , सभी आगंतुक बच्चों अभिभावकों व शिक्षकों स्वागत करते हुए कविता शर्मा जी ने बताया कि बड़े हर्ष का विषय हैं कि कोंचिग में पढ़ने वाली छात्रा कु0 शिवांगी निवासी ग्राम अकबरपुर चितौरी ने कक्षा 6 के लिये आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं। एक अन्य छात्रा ने भी अटल आवासीय परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की। साथ ही कई बच्चों ने अथक परिश्रम कर इन परीक्षाओं में बहुत अच्छे अंक प्राप्त किये।
सभी बच्चों का उनके अभिभावकों के साथ सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए , कोंचिग में निस्वार्थ मेहनत कर बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती कविता शर्मा, सुनीता शर्मा, रितिका, संजय ,राजेंद्र,राहुल प्रणव , अंकुर , विश्वनाथ ,सत्यवीर , मनोज , राम प्रताप,राजकुमार ,अदिति आदि उपस्थित रहे।
सुभाष प्राइमरी स्कूल फब्बारा में मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित
Leave a Comment

