भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर आदरणीय राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करती हूँ।
यह दायित्व मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन, राष्ट्र और समाज की सेवा का एक नया संकल्प है।
इस अवसर पर मैं विशेष रूप से पार्टी के उन कर्मठ, समर्पित एवं बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी नमन करती हूँ, जिनकी अथक मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच निरंतर कार्य ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ ही हमारी विजय का आधार है और प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता हमारे संगठन की वास्तविक ताकत है।
आइए, हम सब मिलकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएँ।

