शासन के निर्देशानुसार आज चंदौसी के ए.एम वर्ल्ड स्कूल में राज्य कर विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आज दिनांक 29 जून को महान दानवीर भामाशाह जी के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव जी एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 10 बड़े टैक्सपेयर्स (धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ,यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डीलक्स एग्रीकल्चर वर्क्स ,डीलक्स एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज, प्रदीप कुमार कांट्रेक्टर,आर के जी ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान ट्रेडर्स, शिव ब्रिक वर्क्स, जैन इंटरप्राइजेज एवं हारिस सीमेंट स्टोर सम्भल) को राज्य कर विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से भामाशाह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं इसके साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारी बंधुओ, बाल कलाकारों दानवीर भामाशाह के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लिए स्टॉल लगाए गए तथा उद्योग विभाग द्वारा ओडीओपी से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में दानवीर भामाशाह के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख व्यापारी श्री फूल प्रकाश जी, श्री कमल कौशल वार्ष्णेय जी,एवं श्री अरविंद गुप्ता जी आदि की उपस्थिति रही।
चंदौसी में व्यापारी कल्याण दिवस एवं भामाशाह जयंती पर भव्य आयोजन
Leave a Comment

