माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार, आज नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में ‘बहुउद्देशीय शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
शिविर में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सरिता आर्या जी, एसडीएम नैनीताल श्री नवाजिश खलीक जी, ईओ श्री रोहिताश शर्मा जी और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लगभग 260 लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
✅ मुख्य उपलब्धियाँ:
18 जन-शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
140+ लोगों का निःशुल्क उपचार (आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक)।
महालक्ष्मी किट, बीज एवं कीटनाशक वितरण।
विभिन्न विभागों द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही हमारी सरकार का संकल्प है। 🤝
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार! 🚩
Leave a Comment

