टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर विश्व विजेता बनने के ठीक एक दिन बाद, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के अगले बड़े मिशन का खाका खींच दिया है। गंभीर ने स्पष्ट किया है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय टीम का पूरा ध्यान वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है, जिसकी तैयारी आईपीएल 2026 के खत्म होते ही शुरू हो जाएगी।

