चाइनीज़ रोबोडॉग विवाद पर गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने माफ़ीनामा जारी किया है. यूनिवर्सिटी ने कहा कि AI समिट में उनके स्टॉल पर मौजूद प्रतिनिधि जानकारी के अभाव में कैमरे के सामने गलत बयान दे बैठीं, जबकि उन्हें मीडिया से बात करने का अधिकार नहीं था.
संस्थान ने स्पष्ट किया कि गलत जानकारी देने का कोई संस्थागत इरादा नहीं था और वह पारदर्शिता व अकादमिक ईमानदारी के प्रति प्रतिबद्ध है. आयोजकों की भावना को समझते हुए यूनिवर्सिटी ने अपना स्टॉल खाली कर दिया है.

