By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी में मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, अब तेल और मसाले होंगे जांच के दायरे में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, अब तेल और मसाले होंगे जांच के दायरे में
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, अब तेल और मसाले होंगे जांच के दायरे में

Amarkesadmin
Last updated: January 31, 2026 1:46 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसेगा। पनीर, बाेतल बंद पानी और देसी घी में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब खाद्य तेलों और मसालों के नमूने लिए जाएंगे। इसमें ब्रांडेड कंपनियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस बार एफएसडीए बीते एक साल के खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट का भी आकलन कर रहा है। रिपोर्ट में असुरक्षित पाए गए खाद्य तेलों, मसालों का फिर से नमूना लिया जाएगा। सभी फूड इंस्पेक्टर (खाद्य निरीक्षकों) से बाजार में बिक रहे खाद्य तेलों और मसालों की जानकारी मुख्यालय से मांगी गई है।

दीपावली के आसपास एफएसडीए ने प्रदेश भर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान में खोया, नमकीन व अन्य खाद्य सामग्री के लगभग चार हजार नमूने लिए गए थे, साथ ही सैकड़ों क्विंटल खोया, मिठाई, दूध, तेल, घी, मसाले, सूखे मेवे व अन्य खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया था, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये से अधिक थी।

इस अभियान के दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट को एफएसडीए की सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं से मांगा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी के साथ एफएसडीए आगामी त्योहार होली को देखते हुए पूरे प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। इस अभियान में फूड सेफ्टी वैन की मदद भी ली जाएगी। एफएसडीए की 36 फूड सेफ्टी वैन से 18 मंडलों में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।

लड्डू की जांच से पकड़ में आया मिलावटी देसी घी का धंधा

खाद्य पदार्थों के निर्माण में मिलावटी देसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। एफएसडीए ने बीते दिनों अयोध्या में मिठाई की दुकानों से लड्डू के नमूने जांच के लिए लिए थे। इसकी रिपोर्ट आई तो पता चला कि लड्डू बनाने में इस्तेमाल किया गया देसी घी मिलावटी है।

इसके बाद मिठाई के दुकानों से देसी घी के थोक विक्रेताओं और स्टाकिस्ट की जानकारी ली गई। इसी के आधार पर बहराइच, लखनऊ, मुजफ्फर नगर में छापेमारी करके रत्नागिरी, व्रजवाशी और हरियाण फ्रेश ब्रांड के मिलावटी देसी की खेप को पकड़ा गया।

बिसौली में अधिकारी आमने-सामने, विवाद की जांच की मांग
अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय संचालन समिति की हुई
नगर निगम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित
जब सब खामोश थे, एक मां डटी रही
ग्लोरियस माइनारिटी पब्लिक स्कूल मा पब्लिक स्कूल मैं बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर मनाई होली
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तर प्रदेश में विज्ञापन नीति में बड़ा बदलाव, सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर
Next Article IAS शशिकांत शर्मा: एक प्रेरणादायक प्रशासनिक यात्रा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?