आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थ गुड़ में मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। के नेतृत्व में आज दिनांक 01.08.2026 को जनपद सम्भल स्थित गुड़ कोल्हुओं का निरीक्षण किया गया एवं मिलावट का सन्देह होने पर निम्नानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये:-
1. स्थान-ग्राम जनैटा, जनपद-सम्भल स्थित इमरान खान पुत्र श्री राहत जान के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ-गुड़
2. स्थान-ग्राम जनैटा, जनपद-सम्भल स्थित इस्तकार पुत्र श्री अरशद अली के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ-गुड़
3. स्थान-ग्राम जनेटा, सम्भल, जनपद-सम्भल स्थित नन्नू पुत्र श्री नौशे के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ-गुड़
4. स्थान-ग्राम जनैटा, जनपद-सम्भल स्थित आनिल पुत्र श्री उस्मान के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ- चीनी एवं गुड़
5. स्थान-ग्राम जनैटा, जनपद-सम्भल स्थित ताहिर अली पुत्र श्री मंगल खां के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ- गुड़
6. स्थान-ग्राम जनैटा, जनपद-सम्भल स्थित शाने आलम पुत्र श्री छोटे के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ- गुड़ तथा चीनी (अपमिश्रक)
7. स्थान-ग्राम जनैटा, जनपद-सम्भल स्थित अतीक अहमद पुत्र श्री लतीफ खां के गुड़ कोल्हू से खाद्य पदार्थ-गुड़ तथा चीनी (अपमिश्रक)
मौके पर मिली अनियमितताओं के दृष्टिगत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओ को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में निहित प्रविधानों के अनुरूप ही खाद्य कारोबार करने हेतु निर्देशित किया गया। जाँच हेतु प्रेषित उक्त नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान टीम में राजीव कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, रामजीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

