By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: किसानों को मिला सम्मान निधि का बड़ा सहारा, 1882 करोड़ रुपये हस्तांतरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > किसानों को मिला सम्मान निधि का बड़ा सहारा, 1882 करोड़ रुपये हस्तांतरित
उत्तर प्रदेशराज्य

किसानों को मिला सम्मान निधि का बड़ा सहारा, 1882 करोड़ रुपये हस्तांतरित

Amarkesadmin
Last updated: July 25, 2026 1:18 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद के किसानों को मिला आर्थिक संबल,
4.27 लाख से अधिक किसानों को 1882 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
बदायूँ: 25 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जनपद के किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रतिवर्ष सीधे डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि हस्तांतरित की जा रही है। वर्ष 2017 से अब तक जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 04 लाख 27 हजार 839 किसानों के बैंक खातों में लगभग 1882.02 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई है।
डीएम ने बताया कि किसानों को खेती-किसानी के कार्यों, बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेशों में समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। जनपद की दातागंज विधानसभा क्षेत्र के 1,11,740 किसानों को अब तक 491.65 करोड़ रुपये की सम्मान निधि उपलब्ध कराई गई है। बिसौली विधानसभा में 92,045 किसानों को 404.95 करोड़ रुपये, सदर बदायूं विधानसभा में 84,224 किसानों को 370.42 करोड़ रुपये, सहसवान विधानसभा में 57,543 किसानों को 253.15 करोड़ रुपये, बिल्सी विधानसभा में 51,532 किसानों को 226.73 करोड़ रुपये तथा शेखूपुर विधानसभा में 30,755 किसानों को 135.12 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4,27,839 किसानों के खातों में योजनान्तर्गत लगभग 1,882.02 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई है।
डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्यों के लिए नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष तीन समान किस्तों में वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। पारदर्शी डीबीटी व्यवस्था के कारण किसानों को बिना किसी मध्यस्थ के समय पर लाभ प्राप्त हो रहा है। जनपद प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा पात्र किसानों का सत्यापन, ई-केवाईसी, भू-अभिलेखों का सत्यापन तथा आधार सीडिंग जैसे कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।
डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली एक प्रभावी पहल सिद्ध हुई है। योजना के माध्यम से किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध होने से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिला है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त हुई है। सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

सदर विधायक में गर्भवती महिलाओं की की गोद भराई
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में किया गया जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित
अभियान के तहत पुलिस की सफलता, आरोपी गिरफ्तार
गंगोह पहुंचे मंत्री नरेंद्र कश्यप, विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अनधिकृत वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next Article बच्चों को डांट नहीं, संवाद और प्यार की जरूरत: भागवत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?