वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय को जनपद कासगंज स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
आज दिनांक 27.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन,बदायूँ सभागार में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय के जनपद कासगंज स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री रजनीश उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्री रजनीश उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की तथा भावभीनी विदाई दी।

