उत्तर प्रदेश के मेरठ में परशुराम जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान डीएसपी सुचिता सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह माइक से चेतावनी देते हुए कह रही हैं कि जो लोग फरसा या डंडा लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ यूजर्स इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के नजरिए से सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे अंबेडकर जयंती के हालिया आयोजनों में हुई हिंसा से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अलग-अलग आयोजनों में प्रशासन का रवैया अलग क्यों नजर आता है।

