By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सम्भल में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सम्भल में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेशराज्य

सम्भल में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की

Amarkesadmin
Last updated: January 13, 2026 12:57 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 13 जनवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने समीक्षा बैठक की प्रमुख बिंदुओं के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमें एनआरएलएम, जिला पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग की प्रगति कम होने को लेकर रैंकिंग खराब होने के विषय में अवगत कराया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि तीन दिवस में स्पष्टीकरण का जवाब तलब किया जाए।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति कम को लेकर जिलाधिकारी ने नाराज की व्यक्ति की एवं संबंधित अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बिंदुओं पर प्रगति खराब है उन्हें बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए नहीं तो कार्यवाही संज्ञान में लाई जाएगी।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति की प्रगति खराब होने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया एवं आईसीडीएस विभाग की प्रगति रिपोर्ट कम पाई गई जिसमें जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की जिसमें लोक निर्माण की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया उन्होंने कहा कि जनपद की जो नई सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है उनका अधोहस्ताक्षरी द्वारा निरीक्षण लगाया जाए ताकि सड़कों की गुणवत्ता चेक की जा सके।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति के कार्यों में और सुधार लाया जाए।
ग्राम गजेटियर एवं जनपद गजेटियर के विषय में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की और संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक कराई जाए एवं एक मासिक बैठक अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में संपन्न कराई जाए जिससे कार्य में गति आ सके।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की ग्राम गजेटियर बनाने के लिए एक ऐप बनवाया जाए जिससे गजेटियर की रिपोर्ट आसानी से भरी जा सके।
एकीकृत बागवानी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएम कुसुम योजना, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आर ई डी विभाग के अन्तर्गत भवन निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत एम्बुलेंस सेवा 102 एवं 108 की समय सीमा को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दशा निर्देश दिए
जल जीवन मिशन को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा एफएसटीसी के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पर्यटन विभाग, सामाजिक वानिकी,अण्डा उत्पादन, गौवंश संरक्षण, मत्स्य उत्पादन, सेतु निर्माण, पोषण अभियान, कन्या सुमंगला, प्रोजेक्ट अलंकार तथा राजकीय विद्यालय को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्रम विभाग विभाग के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ओडीओपी के अन्तर्गत रैंक कम रहने पर संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत शासनम अनुशासनम् के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के इस माह आये शासनादेशों पर चर्चा की गयी।
और जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट आवासीय निर्माण भवन के विषय में जानकारी प्राप्त की जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
सद्भाव मंडप के निर्माण कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ऑडिटोरियम की भूमि को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसको लेकर जिला अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह एवं जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

आईपीएस दंपति और उनके परिवार की सफलता कहानी, शिक्षा और सेवाओं में मजबूत पहचान
गर्मी और कटौती के बीच बिजली का झटका, यूपी में बढ़े बिल
मुद्रा लोन घोटाले में बड़ा खुलासा: बैंक मैनेजर दिल्ली से गिरफ्तार
नवीन नेतृत्व के साथ संगठन के सशक्त भविष्य की कामना
छात्रों पर लाठी नहीं चलेगी: SP कांबले का निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शाहजहाँपुर पुलिस का अर्दली रूम: लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर
Next Article बिसौली में बार काउंसिल का चुनाव जोरों पर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?