By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पाकिस्तान में सिंध देश के डिमांड ने पकड़ा जोर, जानें मांग के बारे में सब कुछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > अंतर्राष्ट्रीय > पाकिस्तान में सिंध देश के डिमांड ने पकड़ा जोर, जानें मांग के बारे में सब कुछ
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में सिंध देश के डिमांड ने पकड़ा जोर, जानें मांग के बारे में सब कुछ

Amarkesadmin
Last updated: December 11, 2025 10:27 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

पाकिस्तान के कराची में अलग सिंधुदेश की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद तनाव बढ़ गया है। इस दौरान पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और  प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जोरदार झड़प हुई है। हिंसा रविवार को तब शुरू हुई जब प्रदर्शनकारी सिंधी संस्कृति दिवस पर सड़कों पर उतर आए और अलग सिंधुदेश की मांग करने लगे।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

जिये सिंध मुत्तहिदा महाज (JSSM) के बैनर तले सिंधियों के एक बड़े समूह ने ‘आजादी’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। उन्होंने सिंध की आजादी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। सिंधुदेश की मांग को लेकर हुए इस विरोध प्रदर्शन से सिंधी राष्ट्रवादी पार्टियों की लंबे समय से चली आ रही भावना को और बल मिला है।

क्यों बिगड़े हालात?

विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव उस वक्त बढ़ गया जब अधिकारियों ने रैली का रास्ता बदलने का दबाव डाला। इससे हजारों प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की। बवाल बढ़ता देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

45 लोगों को किया गया गिरफ्तार

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डॉन के अनुसार, हिंसा में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सरकार ने पुलिस को संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

भारत के रक्षा मंत्री ने कही थी बड़ी बात

सिंध प्रांत, जो सिंधु नदी के पास का इलाका है, 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया था। महाभारत के अनुसार, सिंध देश आधुनिक सिंध का प्राचीन नाम था, जो पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है। भारत में भी, यह मुद्दा तब चर्चा में आया जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि सिंध क्षेत्र एक दिन भारत लौट आएगा। पिछले महीने सिंधी समाज सम्मेलन कार्यक्रम में बोलते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा था कि उनकी पीढ़ी के कई सिंधी हिंदुओं ने 1947 के उस फैसले को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया था जिसके कारण सिंध पाकिस्तान का हिस्सा बन गया था। रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज सिंध भले ही भारत का हिस्सा ना हो, लेकिन सभ्यता के तौर पर सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक ​​जमीन की बात है, सरहदें बदल सकती हैं। कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए।

खामेनेई की मौत से मध्यपूर्व तनाव का असर: यूपी में प्रदर्शन और उड़ानों पर रोक
‘जिंदा हैं इमरान खान, पर मानसिक …,’ बोले, ‘सबकुछ मुनीर की वजह से’
ट्रंप का ईरान को लेकर बड़ा बयान
व्हाइट हाउस के बाहर हमलावर और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, अमेरिका का राष्ट्रपति आवास किले में तब्दील
खार्ग आइलैंड: ईरान के तेल और आर्थिक शक्ति का केंद्र, हमलों से बचा अभी तक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गोरखपुर जनता दर्शन; सीएम योगी का निर्देश-जरूरतमंदों को आवास, बीमार के उपचार की करेंगे व्यवस्था
Next Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 12 दिसंबर 2025 : आज पौष कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?