विदेश में शानदार करियर. करोड़ो की सैलरी. दुनिया की सबसे चर्चित AI कंपनी में टॉप पॉजिशन. यह वह सपना है जिसे पाने के लिए लाखों युवा दिन-रात मेहनत करते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आता है जब सबसे बड़ा सवाल यह नहीं होता कि आप कितना कमा रहे हैं, बल्कि यह होता है कि आप किसके साथ समय बिता रहे हैं.
श्रीनिवास नारायणन की कहानी ऐसे ही एक मोड़ पर खड़ी है.
उन्होंने OpenAI में B2B एप्लिकेशंस के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. वह अगले हफ्ते के अंत तक अपना पद छोड़ देंगे. उनका यह फैसला किसी नई नौकरी या स्टार्टअप के लिए नहीं है. यह फैसला उन्होंने अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने और उनके साथ समय बिताने के लिए लिया है.
और शायद यही बात इस खबर को अलग बनाती है.

