By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तर प्रदेश में SIR के लिए दो सप्ताह के अतिरिक्त समय की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश में SIR के लिए दो सप्ताह के अतिरिक्त समय की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांग की
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में SIR के लिए दो सप्ताह के अतिरिक्त समय की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांग की

Amarkesadmin
Last updated: December 11, 2025 4:56 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रदेश के 15.44 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 12.40 करोड़ यानी 99.14 प्रतिशत रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है. इस प्रक्रिया के दौरान 2.91 करोड़ मतदाता ऐसे पाए गए हैं जो मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित या डुप्लीकेट श्रेणी में आते हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में मिले संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच में और समय लगेगा. इसलिए उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर SIR अभियान की समय-सीमा 14 दिन बढ़ाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि इन 2.91 करोड़ नामों की गहन जांच कर सत्यापन करना जरूरी है, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन हो सके.

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बड़ा खुलासा

चुनाव आयोग द्वारा समय बढ़ाने की मंजूरी मिलते ही इन प्रविष्टियों की जांच फिर से शुरू की जाएगी. संशोधित सूची को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ साझा किया जाएगा. इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर भी यह सूची अपलोड की जाएगी, ताकि लोग अपने नाम की स्थिति ऑनलाइन देख सकें.

SIR अभियान की समय-सीमा 14 दिन बढ़ाने का आग्रह किया

अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति का नाम इन श्रेणियों में पाया जाता है, लेकिन वह जीवित या मौजूद है, तो उसका गणना प्रपत्र भरवाकर उसका नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा. निर्वाचन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नाम की जांच कर आवश्यक होने पर तुरंत सुधार करवाएं. बता दें, प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान सामने आए बड़े आंकड़ों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

प्रदेश के 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 99.14 प्रतिशत यानी 12.40 करोड़ नामों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. जांच में 2.91 करोड़ मतदाता ऐसे पाए गए हैं जो मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित या डुप्लीकेट श्रेणी में आते हैं. इनकी आगे जांच करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चुनाव आयोग से 14 दिन और समय मांगा है. संशोधित सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को उपलब्ध कराई जाएगी और जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी. जिन लोगों के नाम मिलान में सही पाए जाएंगे, उनके गणना प्रपत्र भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा.

उत्तराखंड में समानता और समरसता को समर्पित कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने लिया हिस्सा
सिटी_मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के दौरान मौत
संभल में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
बांके बिहारी मंदिर बजरिया से भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले निकली गई कलश शोभा यात्रा
UP में हड़ताल पर एस्मा लागू
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article योगी सरकार की सख्ती का असर, नोएडा के दनकौर में गरजा बुलडोज; 500 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
Next Article अमेरिका से बड़ी खबर… फेड ने घटाई ब्याज दर, भारतीय बाजार पर पड़ेगा असर?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?