सम्भल (बहजोई), 02 जुलाई 2026
भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक देशभर में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार को जनपद सम्भल में सहकारिता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर इस्लामनगर चौराहा, बहजोई होते हुए स्टेशन रोड स्थित सहकारी समिति परिसर में संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सहकारी आंदोलन के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। प्रतिभागियों ने झंडों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को सहकारिता की उपयोगिता, विभागीय योजनाओं तथा उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों से सहकारी संस्थाओं से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना तथा जनसामान्य को सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।
सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
Leave a Comment

