By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनगणना-2027: संभल में डिजिटल और स्व-गणना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनगणना-2027: संभल में डिजिटल और स्व-गणना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जनगणना-2027: संभल में डिजिटल और स्व-गणना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Amarkesadmin
Last updated: February 26, 2026 2:17 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

संभल (बहजोई) 26 फरवरी 2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं जनगणना-2027, प्रथम-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना जनपद स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने जनगणना की रूपरेखा के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला दिनांक 26 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसके क्रम में प्रथम दिवस दिनांक 26 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सम्भल में जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य भारत की जनगणना की प्रक्रिया, जनगणना-2027 की विशेषताओं तथा अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना-2027 भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ा संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा तथा कार्यों की निगरानी CMMS पोर्टल द्वारा की जाएगी। पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से वेब पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा, जिसका सत्यापन प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। स्‍व-गणना की अवधि 7 मई से 21 मई होगी।
जनगणना-2027 का प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) 22 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिससे आगामी जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार किया जा सके। प्रशिक्षण में जनगणना अधिकारियों की भूमिका पर विशेष बल देते हुए बताया गया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं है, बल्कि यह देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण, आवास एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम में अधिकारियों को जनगणना अधिनियम 1948 एवं संबंधित नियमों की जानकारी भी दी गई तथा समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व मानते हुए पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
जनगणना-2027 की सफलता जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों के सक्रिय सहयोग, तकनीकी दक्षता तथा प्रभावी निगरानी पर निर्भर करेगी, जिससे सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराए जा सकें और देश के विकास की मजबूत आधारशिला तैयार हो सके।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, उप जिलाधिकारी संभल रामानुज, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, तहसीलदार चंदौसी, तहसीलदार गुन्नौर, तहसीलदार संभल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल, अनिल कुमार मौर्य, जिला प्रभारी जनगणना सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री B. L. Verma करेंगे उत्सव मंडल का शिलान्यास
गर्मी और कटौती के बीच बिजली का झटका, यूपी में बढ़े बिल
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्रवादी विचारों को किया नमन
ग्राम मानपुर में चौपाल: विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं का हुआ समाधान
नशा युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहा है, हापुड़ में युवक ने DM से मदद मांगी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हाई-प्रोफाइल केस: शंकराचार्य के वकील को धमकी, प्रयागराज पुलिस तैनात
Next Article ब्रेकिंग: पूर्व PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई नई पार्टी ‘RAM’, मथुरा से किया बड़ा ऐलान!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?