बदायूँ आविद रजा के साले याकूब हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 2 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश साले याकूब हसन ने पूर्व मंत्री आविद रजा पर भी लगाए थे गंभीर आरोप
बदायूं शहर में एक ऐसे ‘नटवरलाल’ का मामला सामने आया है, जिसने ठगी की हदें पार कर दी हैं। आरोपी याकूब हसन पर अपने मंदबुद्धि भाई यूसुफ हसन को मोहरा बनाकर 2 करोड़ रुपये की बेशकीमती संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगा है इस मामले में कोतवाली पुलिस ने वादिनी नाजरीन की तहरीर पर आरोपी याकूब हसन के खिलाफ धोखाधड़ी कूट रचित दस्तावेज तैयार करने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

