बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ थी। यहां से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच पर विधायक रह चुके हैं। बीजेपी बांकीपुर में लगातार 30 साल से लगातार जीतती आ रही थी, लेकिन प्रशांत किशोर ने इस उपचुनाव में उतरकर बीजेपी के गढ़ को ढहा दिया। पीके ने 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है। प्रशांत किशोर की बांकीपुर में जीत की वजह क्या-क्या रहीं, आइए जानते हैं…
बांकीपुर उपचुनाव से पहले देशभर में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र सड़कों पर उतरे। बिहार की राजधानी पटना में भी इस मुद्दे पर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र-छात्राएं भी घायल हुए। इससे युवाओं में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा था। प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे को सड़क से लेकर अपनी सभाओं तक प्रमुखता से उठाया, जिससे युवा वोटर उनके साथ जुड़ गए। प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से एक बार कहा भी था कि युवाओं में नीट पेपर लीक को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है। इसका असर बांकीपुर, दतिया सहित जहां भी उपचुनाव हो रहा है, वहीं देखने को मिलेगा। बांकीपुर में पीके की जीत ने इसे साबित भी कर दिया।

