श्री भगवान सिंह यादव पुत्र श्री गंगा प्रसाद यादव, निवासी नया पटेल नगर, जालौन-बुंदेलखंड ने राष्ट्रीय परिवर्तन दल पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डी. पी. यादव जी ने उनके समर्पण, सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें बुंदेलखंड क्षेत्र का संगठन सचिव नियुक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। श्री भगवान सिंह यादव ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

