By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूँ पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पुनः शुरू कराई शुद्ध पानी की सप्लाई,लिपिक को निलंबित किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूँ पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पुनः शुरू कराई शुद्ध पानी की सप्लाई,लिपिक को निलंबित किया
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूँ पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पुनः शुरू कराई शुद्ध पानी की सप्लाई,लिपिक को निलंबित किया

Amarkesadmin
Last updated: January 14, 2026 1:23 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

नलकूप को बिजली सप्लाई शहरी फीडर से जोड़ने को प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजा

छह दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी,अब वार्ड के नागरिकों को मिली बड़ी राहत,चेयरमैन का किया स्वागत

भ्रष्टाचार में कंजरवेन्सी लिपिक सुमित सिंह को निलंबित किया,अन्य को चेतावनी

जलकल विभाग के सहायक अभियंता जल नितिन सक्सेना से जवाब तलब किया

पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,कहा नागरिकों को दिक्कत नहीं होने पाए

बदायूं। शहर के दातागंज तिराहे के समीप अंबेडकर छात्रावास के पीछे आज नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने अपनी मौजूदगी में ओवरहैड टैंक के माध्यम से पुनः शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू कराई। स्थानीय नागरिकों ने पालिका चेयरमैन का जोरदार ढंग से स्वागत किया। इधर,पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने भ्रष्टाचार के मामले में कंजरवेंसी लिपिक सुमित सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं जलकल विभाग के सहायक अभियंता जल नितिन सक्सेना का जवाब तलब किया है।
पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने अंबेडकर छात्रावास के नलकूप को बिजली सप्लाई देहात फीडर से हटा कर शहरी फीडर से जोड़ने के लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजा है।
आपको बता दे शहर के आंबेडकर छात्रावास के पीछे स्थित नगर पालिका के ओवरहेड टैंक की सफाई व मरम्मत का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते छह दिन से संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ओवरहेड टैंक के माध्यम की बजाय नलकूप से सीधे की जा रही थी। डायरेक्ट पानी की आपूर्ति होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगो को दिक्कत हो रही थी।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रज़ा मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से वार्ता कर अपनी मौजूदगी में जलापूर्ति को पुनः शुरू कराया। जैसे ही पानी सप्लाई बहाल हुई, स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष का जोरदार ढंग से स्वागत किया।
नागरिको का कहना था कि कई दिनों से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था, टैंकरों पर निर्भरता बढ़ गई थी और घरेलू कार्यों के साथ स्वच्छता भी प्रभावित हो रही थी। पानी आपूर्ति डायरेक्ट आने से वार्डों के लोग पीने के पानी के संकट से जूझ रहे थे।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ओवरहेड टैंक की सफाई व मरम्मत का कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी कारणवश जलापूर्ति बाधित करनी पड़े तो पहले से क्षेत्रवासियों को सूचना दी जाए और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलापूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने पालिकाध्यक्ष के हस्तक्षेप की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे इस तरह की समस्या से निजात मिलेगी। भविष्य में इस तरह का संकट उतपन्न होने पर समय से नागरिको को सूचना देने के निर्देश दिए।

जनपद के समस्त विकास खण्डों में सफलतापूर्वक हुआ ग्राम चौपालों का आयोजन
हाथरस चेयरमैन श्वेता चौधरी के अधिकार सीज
गौशालाओं में युद्ध स्तर पर नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरा लगाए
पालिका सभासद के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले, तथा अश्लील इशारे करने वाले करसंग्रह लिपिक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत
डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने उत्कृष्ट चिकित्सकों का किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बहजोई में संभल के सी डी ओ ने बैठक में भाग लिया
Next Article शीत ऋतु में नगर पंचायत खागा द्वारा कर्मचारियों को मफलर वितरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?