आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को नगर पंचायत नरौली के मोहल्ला मनसा देवी में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन बिट्टन मलिक साहब द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा फीता काटकर यात्रा का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों—समानता, शिक्षा, न्याय और अधिकार—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता का संदेश दिया।

