उपचुनाव में बीजेपी की हार हुई है। हार के बाद दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का दर्द छलका है। मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा है कि बीजेपी को मां बोलने वाले लोगों ने धोखा दिया है।
अंतिम परिणाम आने से पहले ही आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल से निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर मैं स्वीकार करता हूं। मैं समय-समय पर आपलोगों से मिलता रहूंगा। उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा की जाएगी।
हार के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा कि मैं उचित मंच पर सारी बातों को रखूंगा। मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बलि का बकरा नहीं बन सकता हूं। पार्टी सबकी भूमिका तय करती है। मैं अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा था।

