By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 2 साल बाद चुनावी मैदान में आकाश आनंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 2 साल बाद चुनावी मैदान में आकाश आनंद
उत्तर प्रदेशराज्य

2 साल बाद चुनावी मैदान में आकाश आनंद

Amarkesadmin
Last updated: August 10, 2026 1:25 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

मायावती के भतीजे बोले- भाजपा 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रही, अखिलेश, राहुल को ‘अंकल’ कहकर बुलाया, आकाश की 2 साल बाद चुनावी रैली!
बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस में 2 साल बाद चुनावी रैली को संबोधित किया। आकाश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा- एथेनॉल पेट्रोल के नाम पर 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रहे हैं। दूसरों के काम पर अपना झंडा लगाना इनकी आदत है। काम किसी और का, फीता ये लोग काटते हैं। ये हाल तब है, जब डबल इंजन की सरकार है।
उन्होंने कहा- देश में सबसे बेकार एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इसके उदाहरण हैं। दूसरी तरफ नोएडा और आगरा का एक्सप्रेसवे देख लें। इतने साल बाद भी एक भी गड्ढा नहीं है। उसी से होकर दिल्ली आते हैं। मायावती जी के शासन में यह बना था।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। दोनों को अंकल कहकर बुलाया। कहा- मैं 30 साल का हूं और अखिलेश जी 50 साल के हैं। मैं 50 साल के वृद्ध को अंकल नहीं कहूंगा तो और क्या कहूंगा। उनकी पीडीए का मतलब कभी कुछ तो कभी कुछ और हो जाता है। बहन जी ने कहा था कि जैसे गिरगिट रंग बदलता है, वैसे सपा के पीडीए का मतलब भी बदलता रहता है।
आकाश ने कहा- राहुल अंकल एक किताब लेकर घूमते हैं। वे संविधान की बात करते हैं। अगर वह किताब पलट दी जाए तो पता चलेगा कि उसके पन्ने खाली हैं। वे संसद में संविधान की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां वही काम कर रहे हैं, जो भाजपा यूपी में कर रही है।
आकाश आनंद ने हाथरस की सादाबाद सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।
• 2007 में 206 विधानसभा सीटें जीतने वाली बसपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी। 5 दिन पहले इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। ऐसे में अब बसपा का विधानसभा में कोई विधायक नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 15.2 करोड़ वोटर्स में से 12.9% ने बसपा को वोट दिया था। पार्टी को कुल 1 करोड़ 18 लाख 73 हजार 137 वोट मिले थे।
• लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2024 में बसपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। उसका वोट प्रतिशत 2019 के 19.43% से घटकर 9.35% रह गया। यह विधानसभा चुनाव के वोट प्रतिशत से भी करीब 3% कम था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने 10 सीटें जीती थीं।

बदायूं में बारिश से ठंड बड़ी
जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पात्र परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश
थाना फैजगंजबेहटा व थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 09 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव का निधन, सहसवान में शोक की लहर
मुरादाबाद में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article द्वितीय सोमवार पर डीएम-एसपी ने किया पातालेश्वर महादेव एवं चामुण्डा मंदिर का निरीक्षण
Next Article छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए सरकार तैयार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?