By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 06 वर्ष से फरार ₹25,000-₹25,000 के इनामिया अभियुक्तगण गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 06 वर्ष से फरार ₹25,000-₹25,000 के इनामिया अभियुक्तगण गिरफ्तार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

06 वर्ष से फरार ₹25,000-₹25,000 के इनामिया अभियुक्तगण गिरफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: April 21, 2026 2:21 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सर्विलांस / एसओजी व थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इनामिया वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।*
 अभियुक्त कपिल गंगवार व अभियुक्ता सुनीता गंगवार की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 05.02.2025 मे पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
 मु0अ0सं0 1019/2020 धारा 302 भादवि से संबंधित वांछित दोनों इनामिया अभियुक्त—कपिल गंगवार व सुनीता गंगवार—को थाना तिलहर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।
 अभियुक्ता सुनीता गंगवार ने अपने ननदोई/प्रेमी कपिल गंगवार के साथ मिलकर पति को विष देकर एवं गला दबाकर हत्या की थी।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल नेतृत्व में जनपद शाहजहाँपुर में वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को सर्विलांस, एसओजी एवं थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹25,000/- ₹25,000/- के इनामिया 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही प्रभावी सूचना संकलन, मुखबिर खास की सूचना तथा सतत निगरानी के आधार पर संपन्न की गई। अभियुक्तगण विगत लगभग 06 वर्षों से फरार चल रहे थे तथा इनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्तगण द्वारा अपनी पहचान छिपाते हुए हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन, तहसील बद्दी अंतर्गत थाना बद्दी क्षेत्र के ग्राम झारमांझरी में रहकर निवास किया जा रहा था। इस दौरान अभियुक्त कपिल गंगवार द्वारा माउंटेन वैली पब्लिक स्कूल, बद्दी (जनपद सोलन) में शिक्षक के रूप में कार्य किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 10:30 बजे पुलिस टीम द्वारा सरयू पुलिया के पास से अभियुक्त 1. कपिल गंगवार पुत्र स्व० मोरध्वज गंगवार निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर एवं 2. श्रीमती सुनीता गंगवार पत्नी स्व० सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण— वादी श्री लेखराज पुत्र रामचरन निवासी ग्राम समधाना थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर के पुत्र सतीश चन्द्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 1019/2020 धारा 302 भादवि बनाम प्रेमपाल, वीरावती, सुनीता एवं कपिल गंगवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण प्रेमपाल एवं वीरावती की संलिप्तता असत्य पाई गई, जबकि अभियुक्ता सुनीता गंगवार पत्नी स्व0 सतीश निवासी पिपरा थाना तिलहर तथा अभियुक्त कपिल गंगवार पुत्र स्व0 मोरध्वज निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए गए।विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सतीश चन्द्र तिलहर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था तथा उसकी पत्नी सुनीता का अपने ही ननदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त संबंध की जानकारी होने पर मृतक द्वारा विरोध किया गया, जिस पर अवसर पाकर अभियुक्तगण सुनीता एवं कपिल गंगवार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सतीश के भोजन में विष मिलाकर उसे दिया गया तथा बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।घटना के उपरांत दोनों अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिन पर ₹25,000/- प्रत्येक का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्तगण प्रारंभिक लगभग 02 वर्ष तक नोएडा क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रहे, जहाँ कपिल गंगवार द्वारा अध्यापन कार्य किया गया। तत्पश्चात विगत लगभग 04 वर्षों से हिमाचल प्रदेश में गुप्त रूप से निवास करते हुए जीवनयापन कर रहे थे। घटना के समय अभियुक्त कपिल गंगवार द्वारा ओ०सी०एफ० में अप्रेन्टिस का कार्य भी किया जा रहा था।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने हेतु मु0अ0सं0 368/2022 धारा 174-ए भादवि बनाम सुनीता एवं कपिल गंगवार पंजीकृत कर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। साथ ही मुख्य वाद सं0 25737/2022 धारा 302 भादवि थाना तिलहर बनाम सुनीता आदि मा0 न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली तिथि 24.05.2026 नियत है।इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दोनों ₹25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त 1. कपिल गंगवार पुत्र स्व0 मोरध्वज गंगवार निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर तथा 2. श्रीमती सुनीता गंगवार पत्नी स्व0 सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं

बदायूं में बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल, कई इलाके जलमग्न
31 जनवरी को विशेष अभियान में बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति अनिवार्य
गिरिराज का पूजन कर लगाया छप्पन भोग
सड़क पर नमाज़ विवाद: मुख्यमंत्री योगी के बयान का मंत्री राजभर ने किया समर्थन
दरोगा को धमकाने पर सीओ ने किसान नेता को लताड़ा, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलक्ट्रेट पर चल रहा था धरना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
Next Article बहला-फुसलाकर दो युवतियों को भगा ले जाने के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?