संवाददाता वंदना शाहजहांपुर सिंधौली क्षेत्र कस्बे के मुड़िया मोड़ स्थित ग्लोरियस माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल एम ए पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जमकर रंग खेला एवं गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। वहीं स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ रंग खेल कर होली का जश्न मनाया स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने होली की मुबारकबाद देते हुए कहा की सभी बच्चे रंगों के इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग हरगिज़ न करें इससे त्वचा एवं एलर्जी के रोग हो सकते हैं जो लोग रंग नहीं लगवाना चाहते उन पर जबरदस्ती रंग न फेंके। स्कूल के सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि रंगो के इस त्यौहार को आपसी सौहार्द भाईचारा एवं बंधुत्व के साथ मनाएं एवं अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्नति करें स्कूल के सहायक परीक्षा प्रभारी शिवम वर्मा ने बच्चों को अनुशासन में रंग खेल कर होली मनाने की नसीहत दी उन्होंने कहा की कुछ बच्चे केमिकल युक्त रंग लगाकर स्वास्थ्य को खराब कर रहे हैं इसलिए स्वास्थ्य से खिलवाड़ बिल्कुल ना करें एवं ग्रीन पटाखे का प्रयोग कर अपने आसपास के पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें। इस मौके पर नीतेश कुमार त्रिवेदी मोहम्मद जैद राजकुमार पाल आसना चौहान मनीषा सिंह आदित्य सिंह कृष्ण पाल गौतम रोमाना खान गुलफ्शा शहजादी निदा अंसारी जितेंद्र कुशवाहा एवं ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका इरम मंसूरी ने सभी बच्चों को होली की मुबारकबाद देते हुए ईश्वर से देश में अपार समृद्धि की कामना की है।

