By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: रमज़ान: तज़किया -ए- नफ़्स, सब्र और इंसानियत का मुबारक महीना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > रमज़ान: तज़किया -ए- नफ़्स, सब्र और इंसानियत का मुबारक महीना
उत्तर प्रदेशराज्य

रमज़ान: तज़किया -ए- नफ़्स, सब्र और इंसानियत का मुबारक महीना

Amarkesadmin
Last updated: February 19, 2026 2:47 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

रमज़ान उल-मुबारक इस्लामी सन् का वो पाक महीना है जो रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का पैग़ाम लेकर आता है। ये सिर्फ भूख-प्यास सहने का नाम नहीं, बल्कि तज़किया-ए-नफ़्स (आत्मशुद्धि), एहतेसाब और इबादत का बेहतरीन मौका है। इस महीने में बंदा अपने रब की क़ुर्बत हासिल करने और अपने गुनाहों से तौबा करने की कोशिश करता है।
रोज़ा इस महीने की सबसे अहम इबादत है। सहरी से लेकर इफ्तार तक इंसान न सिर्फ खाने-पीने से रुकता है, बल्कि झूठ, ग़ीबत, बुरे ख़यालात और बदअख़लाक़ी से भी खुद को दूर रखने की मश्क करता है। दरअसल रोज़ा सब्र, तहम्मुल और परहेज़गारी का अमली सबक है, रमज़ान वो महीना है जिसमें कुरआन-ए-करीम नाज़िल हुआ, इसलिए इस महीने में तिलावत-ए-कुरआन, तरावीह और दुआओं का ख़ास एहतमाम किया जाता है। मसाजिद का माहौल रूहानियत से सराबोर हो जाता है और हर तरफ इबादत की फ़िज़ा कायम होती है। ये महीना हमदर्दी और मुसावात का भी दर्स देता है। जब अमीर-ओ-ग़रीब एक जैसी भूख महसूस करते हैं, तो दिलों में रहम और इनसाफ़ का जज़्बा पैदा होता है। ज़कात और सदक़ा देने की रवायत इसी जज़्बे को मज़बूत करती है, जिससे समाज में मोहब्बत और भाईचारा बढ़ता है।
आज के इस दौर में, जहाँ दुनिया माद्दियत और नफ़्स की ख्वाहिशों में उलझी हुई है, रमज़ान हमें मुहासबा-ए-नफ़्स (आत्मचिंतन) का पैग़ाम देता है। ये याद दिलाता है कि असली कामयाबी दौलत में नहीं, बल्कि अख़लाक़, सब्र और नेक अमल में है। अगर हम इस मुबारक महीने में अपने किरदार, अपनी नीयत और अपने रवैये को बेहतर बना लें, तो यही रमज़ान की असली कामयाबी और रूहानी फतह होगी।

पोषण योजनाओं की समीक्षा, डीएम मेधा रूपम ने दिए निर्देश
आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
नाराज़गी नहीं, सम्मान से जीते दिल
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: बैंकों को 15 दिन में ऋण मंजूरी के निर्देश
जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान PCS अफसर इंद्रभूषण वर्मा का निधन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गुन्नौर तहसील में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 14 हजार लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, मुंशी भी दबोचा
Next Article 2022 विधानसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी के हिमांशु यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?