दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को अंतरिम राहत देते हुए उनके वकील को चेक बाउंस केस के सिलसिले में रेस्पोंडेंट के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था।
कोर्ट ने साफ किया था कि अगर तय समय सीमा तक डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया जाता है तो यादव को अंतरिम बेल पर रिहा कर दिया जाएगा। ऐसा न होने पर, मामले की सुनवाई कल सुबह फिर से होगी। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद जमानत दे दी है। एक्टर ने आज 1.75 करोड़ रुपये जमा किए। उन्होंने पहले 75 लाख रुपये जमा किए थे।
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को जमानत, अब केस की अगली सुनवाई होगी
Leave a Comment

