संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी की अध्यक्षता में आज दिनांक 03.02.2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्भव) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा गया। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें। जन-सुनवाई दिवस में 06 समस्यायें / शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर ही 01 समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई दिवस में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, जन-प्रतिनिधिगण तथा नगर के जन-सामान्य द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया।
संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया जनसुनवाई दिवस
Leave a Comment

