संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 03.02.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा उप जिलाधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ थाना तिलहर परिसर में आगामी होली पर्व के अवसर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों की सहभागिता रही। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी समुदायों के लोग परंपरागत रूप से होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें । संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना तिलहर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Leave a Comment

