बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ब्रजेश सिंह ने सोमवार देर रात 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें आठ उपनिरीक्षक (एसआई) शामिल हैं। इस फेरबदल में कुछ चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। जारी आदेश के अनुसार, एसआई घनश्याम सिंह को सिविल लाइन थाने की शहीद भगत सिंह चौकी प्रभारी पद से हटाकर बिल्सी थाने में एसएसआई बनाया गया है। वहीं, एसआई योगराज सिंह का मुजरिया थाने से पूर्व में किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें शहीद भगत सिंह चौकी, सिविल लाइन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

