आज दिनांक 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु नगर पालिका परिषद धामपुर द्वारा आज प्रातः 10:00 बजे पालिका प्रांगण में सर्वप्रथम श्री रवि शंकर शुक्ला जी अधिशासी अधिकारी महोदय द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई तदोपरांत एक विशाल रैली जिसका उद्देश्य समस्त मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपना शत प्रतिशत वोट देने हेतु पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन से प्राइवेट बस स्टैंड, भगवान होटल होते हुए डॉक्टर जाकिर हुसैन रोड से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से रोडवेज बस स्टैंड से पालिका कार्यालय में संपन्न हुई उक्त रैली में अधिशासी अधिकारी महोदय, समस्त पालिका स्टाफ जिसमें श्री पवन कुमार जी प्रधान लिपिक श्री पुष्पेंद्र सक्सेना श्री अमित गुप्ता श्री विकास गुप्ता एवं पालिका के महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी आदि उपस्थित रहे

