सम्भल ( बहजोई) 12 जनवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में डीटीएफ, बेसिक शिक्षा विभिन्न योजनाएं/ कार्यक्रम ,के.जी.बी.वी की समीक्षा, शिक्षा विमर्श, निपुण शिक्षा, पीएम श्री विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा विद्यालय में सुविधा और शिक्षा स्तर आदर्श इंटर कॉलेज, तिथि भोजन, आओ खुशियां बाटे, उतिष्ठ शिक्षा, प्रतिष्ठ भारत 2.0 संभल (पुस्तक) के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम फेज मे 48 बेसिक विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालयों की तर्ज पर संभल श्री के रूप में विकसित किया जाए जिसमें समस्त सुविधाएं उपलब्ध रहें।
ऑपरेशन कायाकल्प 19 अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण की प्रगति तथा परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन लाइन के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग हाई टेंशन लाइन को लेकर गंभीरता से ले इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निपुण परीक्षा, मिड डे मील तथा विधार्थियों की उपस्थिति को लेकर चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समेकित शिक्षा, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की प्रगति, एसएमसी, पीटीएम, डीबीटी, मिशन प्रेरणा, स्कूल रेडीनेस, स्मार्ट क्लास स्थापना को लेकर चर्चा की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास जहां स्थापित हैं वहां इन्वर्टर अनिवार्य रूप से लगा हो। अपार आईडी को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि मिशन मोड़ पर अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। एआरपी अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने निपुण लक्ष्य के कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंडवार जानकारी प्राप्त की जिन विकास खण्डों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कार्य नहीं किया गया है उससे संबंधित एडीओ पंचायत असमोली, एडीओ पंचायत बहजोई को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए।
विकासखंड गुन्नौर के ग्राम लहरा भूड की प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा आवश्यक कार्यों के विषय में अवगत न करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में किसी प्रकार के लापरवाही ना पाई जाए शत प्रतिशत शैक्षिक गुणवत्ता की प्रगति में बढ़ोतरी की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बहजोई में संभल डीएम ने बैठक में भाग लिया
Leave a Comment

