सुशासन दिवस (भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयन्ती / जन्म शताब्दी ) के उपलक्ष्य में नगर पंचायत मीरगंज बरेली मोहल्ला शिवपुरी वार्ड नं 2 एवं मोहल्ला मेवात वार्ड नं 4 में आज दिनांक 24.12.2025 को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत कूड़ा पृथक्करण (स्रोत स्तर पर पृथक्करण) का नियमित एवं अनुकरणीय रूप से पालन करते हुए गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक रखने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने तथा नगर पंचायत द्वारा संचालित स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय, निरंतर एवं सराहनीय सहयोग प्रदान करने वाले एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, नगर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणास्रोत ऐसे नागरिकों को सु0श्री प्रियंका अधिशासी अधिकारी महोदया नगर पंचायत मीरगंज एवं श्री शोभित डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन शहरी बरेली के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नगर के नागरिकों को पूर्ण विश्वास के साथ भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग देने के लिए प्रेरित करते हुए वार्ड लेवल पर सोर्स सेग्रीगेशन कूड़ा अलग अलग करके देने और सफाई व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की इस मौके पर श्री राजीव गिरी लिपिक नगर पंचायत मीरगंज, मो तसलीम, दामोदर, अंकित कुमार, वार्ड सभासद श्री बृजेश कुमार शर्मा, वार्ड सभासद पति श्री महेश, श्री ओमेंद्र पूरी पत्रकार दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान आदि उपस्थित रहे
“स्वच्छ नगर – स्वस्थ नगर – सुशासित नगर”

