सीकरीगंज के अहिरौली खुर्द निवासी ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नामजद अन्य आरोपी विनोद, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटा राहुल और चचेरे भाई साहुल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार और खंती भी बरामद कर ली है।
हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके साथ पुलिस जल्द ही मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी के मुताबिक, विवेचना में सामने आया है कि विंद निवास चौधरी, उसके भाई राहुल चौधरी और भानू चौधरी समेत परिवार के अन्य लोगों ने शिव कुमार की हत्या की साजिश रची थी।
साजिश के तहत विंद कुमार चौधरी ठेकेदार शिव कुमार को उनके घर तीन बार बुलाने पहुँचा था। आरोप है कि शिव कुमार के खाना खाने के लिए बैठते ही राहुल चौधरी ने उनके सिर और पीठ पर खंती से वार किया।
गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को अस्पताल ले जाते समय उनके नाबालिग भतीजे ने तलवार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड की साजिश में परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।

