झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। ‘विधानसभा घेराव’ मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन इस दौरान छात्र पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करने लगे।
प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने के लिए पुलिस की ओर से काफी देर तक वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इस दौरान छात्र डांस करने लगे। वाटर कैनन की बौछार पर नाच कर रहीं एक छात्रा ने बताया कि धार में फोर्स नहीं, पानी भी चोरी कर लाया गया है।

