दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और बीजेपी विधायक रवि नेगी अपनी-अपनी सीटों से उठकर आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच सदन के भीतर तीखी बहस और जोरदार नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए सदन का माहौल गर्म हो गया।
सदन में मौजूद अन्य विधायकों और अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। हालांकि, इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही। विवाद किस मुद्दे पर शुरू हुआ, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

