प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यसभा के 36 NDA सांसदों से मिले। इसमें हाल ही में दूसरी पार्टी से बीजेपी या एनडीए में आए सांसद भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक पीएम ने सांसदों से कहा कि दिल्ली के मकड़जाल में नहीं फंसना है और कहा कि सिर्फ लुटियंस दिल्ली में ही नहीं फंसके रहना है।
सूत्रों के मुताबिक पीएम ने सांसदों से कहा कि दिल्ली में आप किससे मिलते हैं, किसके साथ बैठते हैं, इसका ख्याल रखें। लेटर हेड का इस्तेमाल आप कैसे करते हैं और कैसा बर्ताव करते हैं, इसका पूरा ख्याल रखें। पीएम ने कहा कि टेक्नॉलजी के फायदे हैं तो नुकसान भी है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से और गरिमापूर्वक तरीके से करना है।

