आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा राज्य के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर झारखंड के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर माननीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए।

