श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना तिलहर एवं कटरा क्षेत्र के मंदिरों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 30.07.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्रीमती अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना तिलहर एवं थाना कटरा क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ यात्रा मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला पुलिसकर्मियों की भी आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगाई जाए। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी डायवर्जन योजना लागू करने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन हेतु समुचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन समितियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए तथा सभी को आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस श्रावण मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण
Leave a Comment

