प्राप्त शिकायत के आधार पर आज दिनांक 23.07.2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा स्थान- सिरसी स्थित मीट विक्रेताओं की जांच की गई।
मौके पर मोहल्ला सादक सराय स्थित यूनुस मीट शॉप, फैजान मीट शॉप, उस्मान मीट शॉप, फरदीन मीट शॉप, शोएब मीट शॉप आदि व मोहल्ला गिन्नौरी स्थित चाँद आलम मीट शॉप, नौमान मीट शॉप, अकरम मीट शॉप, सुहैल मीट शॉप, निहाल मीट शॉप आदि व मोहल्ला चौधरियां स्थित नफीस मीट शॉप, चाँद बाबू मीट शॉप आदि की जांच की गई।
मौके पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पायी गई जिनमे मीट विक्रेताओ द्वारा आवश्यक अभिलेख यथा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत ना करना, लाइसेंस/पंजीकरण की शर्तों का पालन ना करना, धार्मिक स्थल से उचित दूरी ना होना व साफ़ सफ़ाई संतोषजनक ना पाया जाना शामिल है।
संबंधित खाद्य काराओबारकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे है जिनका अनुपालन ना करने पर लाइसेंस/पंजीकरण के निलंबन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।
मीट दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी
Leave a Comment

