By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जनगणना-2027 के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जनगणना-2027 के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जनगणना-2027 के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: July 21, 2026 1:45 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE
पारदर्शिता व गंभीरता से करें राष्ट्रीय महत्व के जनगणना-2027 के कार्य
बदायूँ: 21 जुलाई। जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के फील्ड कार्यों के सफल, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) त्रिभुवन ने की।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका का निर्माण उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा का पूर्ण अनुपालन करते हुए सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करें तथा फील्ड कार्य को पूरी पारदर्शिता, गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डीसीएचबी फील्ड कार्य के दौरान प्रत्येक चार्ज अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति से जिला जनगणना अधिकारी को नियमित रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे, जिससे कार्यों की सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा भी पोर्टल आधारित दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिला जनगणना अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशिक्षण का संचालन लखनऊ से नामित जनगणना अधिकारी प्रदीप सिंह चौहान तथा मंडल प्रभारी जनगणना अभिषेक कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के महत्व, उद्देश्य एवं संपूर्ण कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रकाशन है, जिसमें ग्राम एवं नगर स्तर पर जनगणना एवं गैर-जनगणना संबंधी सूचनाओं का संकलन किया जाता है। यह प्रकाशन शासन, प्रशासन, विकास योजनाओं, शोध संस्थानों तथा नीति निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण आधार दस्तावेज है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका के अंतर्गत संकलित की जाने वाली सूचनाओं, संदर्भ तिथि, फील्ड कार्य की समय-सारिणी, यूजर आईडी निर्माण, ग्राम एवं नगर आवंटन, पोर्टल आधारित डेटा संकलन, सत्यापन, प्रमाणीकरण एवं अंतिम सबमिशन की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फील्ड कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएँ ताकि निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित किया जा सके।
वित्तीय प्रावधानों एवं मानदेय भुगतान के संबंध में भी अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा डीसीएचबी पोर्टल एवं मोबाइल एप का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने पोर्टल पर लॉगिन, यूजर आईडी निर्माण, डेटा प्रविष्टि, मोबाइल एप के माध्यम से सूचना संकलन, डेटा सिंक्रोनाइजेशन, रिपोर्ट मॉनिटरिंग एवं अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों द्वारा डीसीएचबी, चार्ज रजिस्टर, वित्तीय प्रावधान, मानदेय भुगतान, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं आगामी जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त चार्ज अधिकारी (तहसीलदार), समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, प्रत्येक तहसील से नामित दो-दो राजस्व निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इमरान मसूद बनाम इकरा हसन: सहारनपुर में मुस्लिम राजनीति की नई लड़ाई शुरू
टॉपर बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
विश्व कैंसर दिवस पर ग्राम बसौलिया में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता अभियान आयोजित
राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त
कौन हैं प्रबल प्रताप यादव, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जजों पर कागज़ उछाले?
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डीएम ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
Next Article मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?