यूपी के जनपद सम्भल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहजोई दौरे के दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संभल के प्रस्तावित 24 कोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तृत मॉडल भेंट कर परियोजना की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें हरिहर भगवान की सुंदर प्रतिमा भी स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जनपद की 569 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

