आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा:रामपुर डीएम ने कहा- 15 दिन में खुद ढहा दो, वरना हम एक्शन लेंगे
यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ढहाई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सुनवाई के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की दलीलों को खारिज कर दिया।

