By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन हुईं शामिल, हवन-पूजन एवं महाआरती में लिया भाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन हुईं शामिल, हवन-पूजन एवं महाआरती में लिया भाग
उत्तर प्रदेशराज्य

भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन हुईं शामिल, हवन-पूजन एवं महाआरती में लिया भाग

Amarkesadmin
Last updated: July 16, 2026 2:19 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बरेली, 16 जुलाई 2026।
श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, बाग ब्रिगटन, निकट रोडवेज, बरेली में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन-पूजन किए तथा प्रदेश एवं जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर एवं आयोजन समिति द्वारा महन्त स्वामी नीरज नयन दास आदि द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ। तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रभु के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, बरेली कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल, पार्षद श्री राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देते हैं तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
उन्होंने श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट (रजि.), बरेली, मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन समिति को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजीव बास, विकास अग्रवाल, पवन जायसवाल, सुमित अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा उमेश अग्रवाल एवं सभी मंडल के प्राधिकारी उपस्थित रहे |

मेरा युवा भारत के तहत आर्य महिला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम किया गया अयोजित
अम्बेडकरनगर में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई
आईपीएस आलोक भाटी को संभल में पदोन्नति, यूपीएससी 413वीं रैंक धारक
विद्युत पोल पर करंट उतरने से पोल की चपेट में आई गाय की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं में चोरी की घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Next Article सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर धरना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?