By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: वाराणसी में 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, 10 पर मुकदमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > वाराणसी में 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, 10 पर मुकदमा
उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी में 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, 10 पर मुकदमा

Amarkesadmin
Last updated: July 13, 2026 1:57 pm
Amarkesadmin
4 weeks ago
Share
SHARE

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बड़ा खेल हो गया. वाराणसी में करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की 70 बिस्वा जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में गंगापुर के तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और लिपिक सत्यांशु सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, डायलिसिस के बहाने सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा की 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की 70 बिस्वा जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन कार्यालय के लिपिक सत्यांशु सिंह सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रोहनिया थाने की पुलिस ने पांच जुलाई को की है।

रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था। उनका आरोप था कि बीमार पति ओमप्रकाश मिश्रा की मजबूरी का फायदा उठाकर पुश्तैनी जमीन हड़प ली गई। पति सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह पिछले दो साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ रहा है।

आरोप है कि भतीजे विशाल मिश्रा और घरेलू ड्राइवर रवि उपाध्याय ने पति को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाने में मदद की। बाद में आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज का खर्च कम कराने का झांसा दिया। इसके बाद ओमप्रकाश मिश्रा के नाम पर नया बैंक खाता खुलवा लिया। उनका मोबाइल नंबर और पेंशन खाते से पंजीकृत मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया।

सात अप्रैल 2026 को विशाल मिश्रा और रवि उपाध्याय पति ओमप्रकाश मिश्रा को डायलिसिस के लिए महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल ले गए। डायलिसिस के बाद पति अचेत थे। इसके बावजूद उन्हें गंगापुर निबंधन कार्यालय ले जाया गया और तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन लिपिक सत्यांशु सिंह की मिलीभगत से शाम 4:34 बजे से 4:41 बजे के बीच करीब 70 बिस्वा जमीन का बैनामा और दो दानपत्र आरोपियों व उनके करीबियों के नाम दर्ज करा लिए गए।

प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
मिशन शक्ति टीम बिल्सी द्वारा खोये/गुम हुये बच्चे को मात्र 15 मिनट के अन्दर उसकी माँ के सकुशल सुपुर्द किया गया
हर गांव से चैंपियन बनाने का लक्ष्य: पिथौरागढ़ में खेल मंत्री रेखा आर्या का संदेश
थाना सहसवान पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं पुलिस की कार्रवाई, वांछित समेत छह आरोपी गिरफ्तार
Next Article लखनऊ उत्तर में पूजा शुक्ला की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?