By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आरसी वसूली में तेजी लाने के निर्देश, पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आरसी वसूली में तेजी लाने के निर्देश, पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

आरसी वसूली में तेजी लाने के निर्देश, पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 3:13 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 09 जुलाई 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रिय सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) वसूली की प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा पोर्टल पर प्रविष्टियों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में व्यापार कर विभाग के मांग पत्रों के विभागीय मिलान (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन), विविध देय मदों के मांग पत्रों के मदवार अद्यतन विवरण तथा प्रत्येक मद के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने तहसीलवार अमीनों के स्तर पर लंबित आरसी एवं उनकी धनराशि की जानकारी प्राप्त करते हुए तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे आरसी वसूली की नियमित समीक्षा करें तथा सभी वसूली प्रकरणों की पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पोर्टल पर भेजा जाने वाला समस्त डेटा पूर्णतः सही एवं अद्यतन हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति न रहे।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन आरसी का विवरण पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है, किंतु उनकी हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं है अथवा जिनमें धनराशि संबंधी त्रुटियां हैं, उनका तत्काल सत्यापन कर आवश्यक संशोधन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आरसी को वापस किया जाना है, उन्हें नियमानुसार वापस किया जाए तथा जिनकी वसूली की जानी है, उनके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सेल्स टैक्स, विद्युत एवं बैंक से संबंधित आरसी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त 11 सूत्रीय एवं 12 सूत्रीय वसूली तथा पुरानी लंबित वसूली के मामलों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आरसी पोर्टल पर संबंधित कार्मिकों की आईडी तैयार कराने की जिम्मेदारी जनपद स्तर की होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में जनपद के समस्त तहसीलदार, संबंधित नायब तहसीलदार, अमीन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संत गाडगे भवन में मनाई गई पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने किया भव्य आयोजन
ब्रजेश पाठक की ‘राहुल’ डिक्शनरी: ‘र’ से “रार”, ‘हु’ से “हुड़दंग” और ‘ल’ से “लफंगई”
बदायूं ब्रेकिंग: सहसवान में 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा! जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान युवक चढ़ा पानी की टंकी पर
पुस्तक लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
युवा शक्ति का महाआह्वान – मिशन 2027
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव का निधन, सहसवान में शोक की लहर
Next Article 12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करें: मुख्य विकास अधिकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?